30जेएनडी09: गांवों में धन्यवाद एवं विकास रैली को लेकर विधायक गौतम ग्रामीणों को न्योता देते हुए
- फोटो : संवाद
जींद। सफीदों विधानसभा में सीएम नायब सिंह सैनी की रैली को लेकर विधायक रामकुमार गौतम ने सोमवार को धर्मगढ़, मलिकपुर, आफताबगढ़, पाजूकलां, मुआना और खेड़ा खेमावती गांवों में पहुंचकर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। विधायक ने बताया कि चार अप्रैल की रैली में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, मार्केट कमेटी सफीदों के अध्यक्ष चंद्र सैनी मान, पिल्लूखेड़ा मार्केट कमेटी चेयरमैन, राजकुमार जोगी, सोहनलाल धीमान, सरपंच राकेश शर्मा, विनोद कौशल, श्याम शर्मा और रामधन शर्मा मौजूद रहे।