फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुनार धर्मशाला का निर्माण शुरू करने की मेढ़ सुनार सभा ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद। मेढ़ सुनार सभा ने सुनार धर्मशाला के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द काम शुरू करवाने की मांग की है। लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी की ओर से धर्मशाला निर्माण के लिए एक साल पहले पांच लाख रुपये की अनुदान राशि जारी की गई थी, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। रविवार को महाराज अजमीढ़ भवन एवं सुनार धर्मशाला में प्रधान सत्यनारायण सोनी की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अनुदान राशि जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं होने से धर्मशाला का कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाकर इसे पूरा करवाने की मांग की। बैठक में 26 अक्तूबर को महाराज अजमीढ़ जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान सुनार धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं और अन्य लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में संरक्षक बनारसीदास वर्मा, राजकुमार सोनी, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश सोनी, उपप्रधान रमेश वर्मा, कृष्ण पटवारी, सचिव नरेंद्र भामा, संगठन सचिव महाबीर सोनी, ताराचंद वर्मा, रामकुमार वर्मा, अमित वर्मा, प्रचार सचिव जितेश सोनी, ऑडिटर मनफूल वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें