फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छह महीने भी नहीं चल पाई इंस्टाग्राम पर जान-पहचान से हुई शादी

Fri, 23 Jun 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म से जान-पहचान होकर हुई शादी छह महीने भी नहीं टिक पाई और अब विवाहिता ने पति को यह कहकर नकार दिया है कि वह उनकी शक्ल भी नहीं देखना चाहती। मंजू व उसके परिजनों ने पति पर मारपीट व धमकी देने के आरोप भी लगाए।

जिला अंबाला के गदौली गांव के गौरव (26) की सफीदों की मंजू के साथ इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई थी और वह आपस में मिले। इसके बाद उन दोनों ने 18 दिसंबर 2022 को पंचकूला में कहीं पर शादी कर ली। उसके बाद वह अंबाला की सेशन कोर्ट से पुलिस प्रोटेक्शन लेकर कुछ समय प्रोटेक्शन हाउस में रहने के बाद अपने गांव गदौली (अंबाला) में रहने लगे। यहां से 13 अप्रैल को मंजू के परिजन उसे सफीदों ले आ गए। गौरव ने बताया कि इसी माह उसने हाईकोर्ट में मंजू को उसके परिजनों से छुड़ाने की याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि मंजू के माता-पिता उसे गैरकानूनी तौर पर अपने घर रखे हुए हैं। हाईकोर्ट ने पुलिस को अगली निर्धारित तारीख की पेशी 28 जून तक पालना करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

अंबाला जिला की पुलिस शुक्रवार को गौरव को साथ लेकर पहले जींद गई और फिर वहां से कई पुलिसकर्मियों को साथ लेकर सफीदों के सिटी थाने में पहुंचे। सिटी थाना में विवाहिता मंजू को बुलवाया गया। मंजू परिजनों के साथ सिटी थाने में पहुंची। यहां मंजू ने स्पष्ट किया कि वह गौरव की शक्ल भी नहीं देखना चाहती और वह उनके साथ नहीं रहना चाहती और न ही उनके साथ जाएगी। थाने में मंजू व उनके परिजनों ने गौरव पर मारपीट व धमकी देने के आरोप भी लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए और उसके बाद दोनों पक्ष चले गए।
विज्ञापन

वर्जन
हाईकोर्ट के आदेश पर अंबाला जिला पुलिस गौरव के साथ सिटी थाने में आई थी। लड़की को बुलाकर उनके साथ बातचीत करवाई गई। बातचीत में लड़की ने साथ जाने से साफ मना कर दिया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जिन्हें हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा।
- सुरेश कुमार, प्रभारी, सिटी थाना।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें