जींद। रोहतक रोड पर शनिवार की रात को चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ नकदी और सामान चोरी कर लिया। शहर थाना पुलिस मामलों की जांच कर रही है। रोहतक रोड निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात चोरों ने उसकी हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। वहीं रोहतक रोड निवासी सत्यनारायण की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने दस हजार रुपये की नकदी और हार्डवेयर सामान को चोरी कर लिया। चोरी की घटनाओं का सुबह उस समय पता चला जब वे अपनी दुकानों पर पहुंचे। शहर थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।