फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैंक के कब्जे वाली प्रॉपर्टी का ताला तोड़ा

Thu, 19 Dec 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित बैंक की तरफ से कब्जा की गई प्रॉपर्टी का ताला तोड़कर अंदर घुसने पर शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। एसबीआई पंचकूला के मुख्य प्रबंधक जयबीर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रघुबीर स्वरूप कॉलोनी निवासी विशाल चौहान ने अपने मकान पर बैंक से लोन लिया हुआ था। लोन की राशि का भुगतान न होने के कारण 27 सितंबर 2022 को तहसीलदार की देखरेख में बैंक ने मकान पर कब्जा ले लिया था। इसके बाद बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड भी लगा रखे थे। 13 दिसंबर को विशाल चौहान और 20 अन्य ने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अब वहीं पर रह रहे हैं। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि विजय चौहान को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें