फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निरीक्षण में गोशाला पहुंचे जेई को सुनाई खरी-खरी

Fri, 06 Sep 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां गांव स्थित श्री कृष्ण गोशाला में करोड़ों रुपये के बजट से गायों के लिए तैयार किए जा रहे भवन में घटिया सामग्री लगाने का कमेटी सदस्यों ने आरोप लगाया है। इसकी जांच करने के लिए वीरवार को एचएसआईआईडीसी नरवाना के जेई दरिया सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने जेई को खरी-खरी सुनाई। जेई ने खामियां मिलना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

नगूरां गोशाला कमेटी प्रधान रणधीर नबंरदार, उपप्रधान कटार सिंह तथा सदस्य जोगिंद्र, संतराम, रामफल दलाल, अजय, जिले सिंह, रामरूप, नानक तथा कमेटी मैनेजर जयभगवान ने जेई को बताया कि भवन के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की वजह से बारिश होने पर भवन टपक रहा है। इससे हादसा हो सकता है। कमेटी सदस्यों ने बताया कि ठेकेदार ने नियमों के खिलाफ छत तथा दीवारों में सरिया, सिमेंट के अलावा घटिया सामग्री लगाई है। यही नहीं ठेकेदार ने गोशाला में लाखों रुपये से बनने वाली गली में भी काफी घालमेल किया है। इस खेल में छोटे से बड़े अधिकारी तक मिले हुए हैं। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि मामले को लेकर संबंधित विभाग के डायरेक्टर, अधीक्षक अभियंता के अलावा उपायुक्त से जांच करवाने के लिए कमेटी सदस्य शुक्रवार को मिलेंगे।
बाक्स

विभाग दोषियों पर करे कार्रवाई, अन्यथा होगी पंचायत

गोशाला के उपप्रधान कटार सिंह ने बताया कि इसके लिए जल्द जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मिलकर एक रणनीति तैयार कर गोशाला में एक पंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत में जो फैसला होगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गोशाला में नियमों के विपरीत बनाए भवन को पंचायत तथा ग्रामीण सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


ठेकेदार को लिखा पत्र : जेई

निरीक्षण के दौरान भवन में खामियां मिली हैं। इसको दुरुस्त करने के लिए ठेकेदार को पत्र लिखा है। खामियों को जल्द पूरा करवा कर गोशाला कमेटी के सदस्यों को संतुष्ट किया जाएगा। -दरिया सिंह, जेई, एचएसआईआईडीसी, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें