04जेएनडी03-हिंदू कन्या कॉलेज की छात्राओं के साथ मौजूद स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से गांव ईक्कस में स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने की। छात्राओं के दल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. उपासना गर्ग ने किया। वृद्धाश्रम में छात्राओं ने वृद्धजनों को भोजन परोसा और प्रसाद वितरित किया। डॉ. उपासना ने कहा कि इस तरीके की गतिविधि से विद्यार्थियों में समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना विकसित होती है और विद्यार्थियों का मनोबल के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। वह समाज में समानता का भाव बनाए रखने में योगदान देते हैं। इस मौके पर डॉ. सुषमा हुड्डा, रेखा सैनी, जसबीर काजल और कीर्ति बंसल भी मौजूद रहे।