फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य विभाग टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
21जेएनडी13: ढांडा खेड़ी के राजकीय स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई ​खिलाते हुए स्वास्थ्य
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग टीम ने जागरुकता अभियान चलाया। इस अभियान तहत टीम ने जाजवान और ढांडा खेड़ी गांव के राजकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल (कीड़े मारने वाली) दवा खिलाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम सदस्य सुशील शर्मा ने बताया कि कृमि संक्रमण एक वैश्विक समस्या है, जो बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास को प्रभावित करती है। पेट में कीड़े होने के कारण बच्चों में कुपोषण, एनीमिया पेट दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।सुशील शर्मा ने कहा कि इस दवा के सेवन से बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, शारीरिक वृद्धि और रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। इस अवसर पर शिक्षक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें