09जेएनडी09: पंपलेट के माध्यम से बीमारियों के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यक
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत गांव रधाना में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर तेजवीर सिंह और ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की जांच की और रक्त पट्टिकाएं बनाईं। तेजवीर सिंह ने बताया कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य कर्मियों ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने और मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में सोनू, संत कुमार और ममता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।