फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्दी का सितम जारी, घटना तापमान सेहत पर भारी

Fri, 29 Dec 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी06 : सुबह छह बजे घने कोहरे के बीच से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। चार दिनों से घना कोहरा और गिरते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसका असर सेहत भी पर पड़ रहा है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वीरवार को दोपहर तक आंशिक बादल छाए रहे और मौसम का मिजाज काफी ठंडा बना रहा। न्यूनतम तापमान स्थित रहा तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसका जनजीवन पर साफ असर देखने को मिला। दोपहर बाद सूर्य देवता ने कुछ समय के लिए दर्शन दिए तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। वीरवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 72 प्रतिशत और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से निजात मिलने के कोई आसार नहीं है।
बुधवार रात को ही कोहरे की चादर ने जिले को पूरी तरह से ढक लिया था। रात को 11 बजे के बाद दृश्यता शून्य रही। सुबह सात बजे के बाद कोहरा कुछ कम होने लगा। सुबह आठ बजे दृश्यता पांच मीटर के आसपास थी और धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा। 11 बजे तक काफी हद तक कोहरा छंट गया और सूर्य देव के दर्शन भी हुए। दोपहर बाद दो बजे फिर से आसमान में बादल छा गए और कोहरा फिर से छाने लगा। शाम को छह बजे फिर से कोहरे की चादर चारों तरफ दिखाई देने लगी। तापमान में गिरावट के कारण ठंड के कारण लोग काफी परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

तापमान में आएगी गिरावट : डाॅ. राजेश कुमार
पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। तापमान में और गिरावट आएगी। इसके साथ ठंड और भी बढ़ेगी। उन्होंने किसानों को खेतों में फसलों की निगरानी की सलाह दी है। कोहरे व ठंड के कारण फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें