फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कन्या पूजन से समाप्त हुआ मां दुर्गा का महापर्व

विज्ञापन
26जेएनडी18: कन्या पूजन के बाद कन्याओं को दिए उपहार के साथ श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। नवरात्र की अष्टमी पर कन्या पूजन से मां दुर्गा का महापर्व समाप्त हुआ। मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन के बाद उपहार स्वरूप बर्तनों से लेकर सूट, चुनरियां, हेयर पिन, क्लिप, चूड़ियां और अन्य सजावटी सामान, किताब, पेन बांटे। महाराजा अग्रसेन पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन घर-घर में कंजकों को आमंत्रित कर उनकी पूजा की जाती है। उन्हें देवी का स्वरूप मानकर सम्मान दिया जाता है। घरों में साफ-सफाई कर विशेष पूजा व्यवस्था की जाती है। कई स्थानों पर मंदिरों में भी सामूहिक कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित इस दिन होते है। प्रसाद के रूप में हलवा, पूरी, चने और खीर बनाई जाती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें