फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेंशनर्स की मांगें जल्द पूरी करे सरकार

विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी14-मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बड़खालसा को ज्ञापन सौंपते हुए सेवानिवृत्त डी
विज्ञापन
जींद। सिविल पेंशनर्स, सोनी समाज और पिछड़े वर्गों की मांगों को लेकर सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बड़खालसा को ज्ञापन सौंपे। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सौंपे गए ज्ञापनों के माध्यम से पेंशन बढ़ोतरी, चिकित्सा सुविधाएं, समाजों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सरकारी नौकरियों में आरक्षण संबंधी मांगें उठाई गईं। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की लंबित मांगें जल्द पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर मूल पेंशन में पांच, दस और 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने, मासिक चिकित्सा भत्ता एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें