20जेएनडी28: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह। संवाद
सफीदों। भाजपा नेता एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को बिना खर्ची, बिना पर्ची के नौकरियां देकर नायाब काम किया है। भाजपा सरकार ने योग्य युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के रोजगार देकर उनका भविष्य बदल दिया है। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर इतनी बड़ी संख्या में नौकरी मिलना प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि हजारों युवा नौकरियां पाकर बेहद खुश व उत्साहित है क्योंकि उन्हें ये नौकरियां उनकी कड़ी मेहनत के बल पर मिली हैं। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए सीएम नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ईमानदार भाजपा सरकार ने योग्य युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के रोजगार देकर उनका भविष्य संवारने का काम किया है। सरकारी नौकरी लगने वाले बहुत से युवा ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें अपनी मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी मिलना गर्व की बात है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास में नए आयाम स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आज प्रदेश का हर वर्ग खुश है।
20जेएनडी28: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह। संवाद