फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सहेली के घर जाने की बात कहकर गई युवती नहीं लौटी

Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सहेली के घर आयोजित कार्यक्रम में जाने की बात कहकर निकली युवती लापता हो गई। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने उसके भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती के भाई ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय बहन मंगलवार सुबह सहेली के घर आयोजित कार्यक्रम में जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। उन्होंने उसे फोन किया पर उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां खोजा पर पता नहीं चला। शहर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें