22 जुलाना 02: बच्चों को आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर संबोधित करते फायर कर्मी जितेंद्र कुम
जुलाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत दमकल विभाग की ओर से स्कूलों में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। जुलाना के एसएम इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दमकल विभाग से फायर कर्मी जितेंद्र कुमार और आनंद कुमार मौजूद रहे। फायर कर्मी जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को आगजनी सहित विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर सूझबूझ से काम लेना चाहिए। दमकल कर्मियों ने बच्चों को आग से बचाव के उपायों के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति में स्वयं की सुरक्षा और दूसरों की मदद करने के तरीके भी बताए। संस्था के निदेशक राम मनोहर तायल ने दमकल विभाग के कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते सुरक्षा संबंधी जानकारी मिलने से विद्यार्थी आपात स्थिति में बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया दे सकते हैं। संवाद