जींद। जुलाना क्षेत्र के गांव देवरड़ में खेत की चहारदीवारी तोड़कर अज्ञात लोग तीन बंडल कांटेदार तार और लोहे के पैनल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। देवरड़ निवासी राधेश्याम ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 25 अगस्त को उसके खेत से कुछ लोगों ने तीन बंडल कांटेदार तार, लोहे के पैनल और लोहे का अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात का उन्हें उस समय पता चला, जब वह खेत में पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद