14 सफीदों 2 पीड़ित परिवारों को चेक बढ़ाते हुए एसडीऍम पुलकित मल्होत्रा।
सफीदों। सात मार्च को सफीदों की एक फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड में 12 लोगों की मौत और आठ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीड़ित परिवारों को राहत देने का सिलसिला जारी है। सोमवार को एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा की ओर से मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से हादसे में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई थी। वहीं, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए व्यक्तिगत स्तर पर अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। इस दौरान तहसीलदार राजेश गर्ग, रवि तनेजा , सक्षम भाटिया मौजूद रहे। संवाद