जींद। छठी से 12वीं कक्षा तक होने वाले सेट को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने डेटशीट जारी कर दी है। इसके लिए निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सभी तैयारियों को परीक्षा से पहले पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह परीक्षा 5 से 12 अगस्त तक होगी। निदेशालय ने जिला शिक्षा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को डेटशीट सांझा करने के निर्देश दिए हैं।
दोनों अधिकारियों को यह डेटशीट अपने अधीनस्थ आने वाले स्कूल मुखियाओं के पास भिजवाने के निर्देश दिए हैं। इसमें विद्यालय स्तर पर सेट की तैयारी पूरी करने के लिए कहा गया है। अब अंतिम चरण में परीक्षा करवाने के लिए डेटशीट भेजकर स्कूल मुखियाओं को अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि इस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। इसके अतिरिक्त सेट के अंक अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करवाने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया या प्रभारी की रहेगी। जिलेभर के 296 मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल साढ़े 28 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
यह रहेगा परीक्षा का शेड्यूल
छठी कक्षा की परीक्षा 5 अगस्त को अंग्रेजी व संस्कृत, 6 अगस्त को सोशल साइंस, 8 अगस्त को गणित, 9 अगस्त को विज्ञान व 12 अगस्त को हिंदी व ड्राइंग, होम साइंस, म्यूजिक विषय की परीक्षा होगी। सातवीं कक्षा की परीक्षा 5 अगस्त को विज्ञान, ड्राइंग, होम साइंस, म्यूजिक, 6 अगस्त को अंग्रेजी, 8 अगस्त को सोशल साइंस, 9 अगस्त को गणित व 12 अगस्त को हिंदी व संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। आठवीं कक्षा की परीक्षा 5 अगस्त को सोशल साइंस, 6 अगस्त को विज्ञान, 8 अगस्त को हिंदी व संस्कृत, 9 अगस्त को अंग्रेजी व ड्राइंग, होम साइंस, म्यूजिक की परीक्षा होगी। 12 अगस्त को गणित विषय की परीक्षा होगी। नौवीं कक्षा की 5 अगस्त को विज्ञान, 6 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 8 अगस्त को ड्राइंग, होम साइंस, म्यूजिक व हिंदी, 9 अगस्त को अंग्रेजी व 12 अगस्त को गणित विषय की परीक्षा होगी। दसवीं कक्षा की 5 अगस्त को हिंदी, संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, पंजाबी, 6 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 8 अगस्त को गणित, 9 अगस्त को विज्ञान व 12 अगस्त को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा की 5 अगस्त को इतिहास फिजिक्स, अकाउंट व हिंदी, 6 अगस्त को सोशोलॉजी, बिजनेस स्टडी, केमिस्ट्री व कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी विषय की परीक्षा होगी। 8 अगस्त को अंग्रेजी व फाइन आर्ट्स, 9 अगस्त को इकोनॉमिक्स, होम साइंस व संस्कृत, पंजाबी की परीक्षा होगी। 12 अगस्त को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एड व एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।
12वीं कक्षा की 5 अगस्त को सोशलॉजी, बिजनेस स्टडी, केमिस्ट्री व फाइन आर्ट्स, म्यूजिक, 6 अगस्त को अंग्रेजी व इकोनॉमिक्स, होम साइंस, 8 अगस्त को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एड व एनएसक्यूएफ, नौ अगस्त को संस्कृत, पंजाबी व हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 12 अगस्त को हिस्ट्री फिजिक्स, अकाउंट्स व कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी विषय की परीक्षा होगी।
सेट को लेकर शेड्यूल जारी
सेट को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 5 से लेकर 12 अगस्त तक विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं को लेकर सभी विद्यालयों में पूरी तैयारी हो गई है। इन परीक्षाओं से विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर का आकलन किया जाएगा। जिस विषय में विद्यार्थी कमजोर होगा, उसकी दोबारा से तैयारी करवाई जाएगी। -डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
03जेएनडी06: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद