27जेएनडी43: युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव का समापन हो गया। इसमें 44 अलग-अलग विधाओं में 15 टीमों के प्रतिभागियों ने रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर चौधरी देवीलाल सिरसा के कुलपति प्रोफेसर अजमेर मलिक ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि संस्कृति प्रत्येक क्षेत्र-विशेष व देश की पहचान होती है। संस्कृति ही विभिन्न क्षेत्रों के लोगों में एकता बनाए रखने का कार्य करती है। किसी भी सभ्य समाज की ऊर्जा उसकी संस्कृति में ही झलकती है। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संस्कृति का विकास करने में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, खेल, शोध एवं संस्कृति इन सभी क्षेत्रों में युवाओं को अवसर देकर विकसित भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है। कार्यक्रम के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रणपाल सिंह ने कहा कि महोत्सव में विभिन्न विधाओं में छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों को आईना दिखाने का कार्य करती है, उन्हें उनकी कमियों से परिचय कराती है और उन कमियों को दूर करने के लिए साहस भी प्रदान करती है। उन्होंने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और अन्य टीमों के प्रतिभागियों को और अधिक मेहनत करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन ने कहा है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा मानवीय मूल्यों का संरक्षण और संवर्धन होता है और आने वाले पीढ़ी को यह सहज ही हस्तांतरण भी होते हैं। इस अवसर पर सांस्कृतिक परिषद चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर सत्यवान मलिक, सांस्कृतिक परिषद् की उपाध्यक्ष डॉ नयनदीप, महोत्सव के ऑब्जर्वर प्रोफेसर एसके सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष सांस्कृतिक परिषद् डॉ अंजना लोहान, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ जसवीर सिंह, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशालय के निदेशक डॉ विजय कुमार, डॉ ममता ढांडा मौजूद थी।
ये रहे अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव के परिणाम
एकल नृत्य हरियाणवी (महिला) में यूटीडी सीआरएसयू जींद ने प्रथम तथा एसडीएमएम नरवाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी/हिंदी स्किट में सीआरएसयू ने प्रथम तथा राजकीय महिला कॉलेज जींद की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोरियोग्राफी में केएमजी कॉलेज नरवाना प्रथम, यूटीडी,सीआरएसयू जींद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। माइम में एसडीएमएम नरवाना ने प्रथम, यूटीडी सीआरएसयू जींद ने द्वितीय। रिवाज (रिचुअल्स) में यूटीडी सीआरएसयू जींद ने प्रथम, एसडी एमएम नरवाना ने द्वितीय, पॉप सॉग हरियाणवी में एसडी एमएम नरवाना ने प्रथम, राजकीय कॉलेज सफीदों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य हरियाणवी (पुरुष) में राजकीय कॉलेज सफीदों ने प्रथम, यूटीडी सीआरएसयू जींद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल डांस (सोलो) में एसएमजीजीसी सफीदों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत नाटक में एसडी एमएम नरवाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सॉन्ग जनरल में यूटीडी सीआरएसयू जींद ने प्रथम, एसडीएमएम नरवाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लाइट वोकल इंडियन में यूटीडी सीआरएसयू जींद ने प्रथम, राजकीय कॉलेज सफीदों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में राजकीय महिला कॉलेज जींद ने प्रथम, एसएम जीजीसी सफीदों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली बनाना में केएमजी कॉलेज नरवाना ने प्रथम, एचकेएमवी जींद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में केएमजी कॉलेज नरवाना ने प्रथम, राजकीय कॉलेज जींद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस जनरल में एसडीएमएम नरवाना ने प्रथम तथा राजकीय महिला कॉलेज जींद की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।