फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का दिखने लगा असर

Sun, 04 Aug 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी03: नागरिक अस्पताल में हड़तालरत एनएचएम कर्मियों को संबो​धित करती वक्ता। संवाद
विज्ञापन
जींद। एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले एनएचएम कर्मियों की हड़ताल शनिवार को नौवें दिन जारी रही। एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार को धरने की अध्यक्षता झांझ कलां की सीएचओ रेनू ने की, जबकि मंच का संचालन सीएचओ धरौदी गणपत ने किया। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवा पर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

रेनू ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी कई साल से सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर समय रहते उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर गौरव सहगल, सीएचओ कमलेश बिश्नोई, कुलदीप आर्य, काउंसलर प्रवीन, सुनील सैनी, डॉ. परमजीत, योग विशेषज्ञ गोबिन्दा, शीतल, डॉ. विजयपाल, सीमा, पूजा, विक्रम, राजरानी, जगदीप, पूनम, डॉ. प्रीति, संतोष मौजूद रहीं।

03जेएनडी03: नागरिक अस्पताल में हड़तालरत एनएचएम कर्मियों को संबोधित करती वक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें