फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की पेयजल समस्या हुई दूर

Tue, 04 Mar 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी42-बस स्टैंड परिसर में चिल्लर प्लांट से पानी पीते यात्री। स्रोत यात्री
विज्ञापन
जींद। बस स्टैंड परिसर में यात्रियों को अब बेहतर पेयजल मुहैया होना शुरू हो गया है। इसके लिए कृष्ण-सुदामा चैरिटी फाउंडेशन ने यहां आरओ प्लांट लगाया है, जिस पर दस से 12 लाख रुपये की लागत आई है। नवंबर 2024 में बस अड्डे पर सबमर्सिबल लगवाने का कार्य शुरू करवाया गया था। आरओ प्लांट की पानी की क्षमता 15 हजार लीटर है। विशेष बात यह है कि यह आरओ प्लांट एक घंटे में एक हजार लीटर फिल्टर करके ठंडा करेगा, जिससे यात्रियों को ठंडे पानी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब गर्मियां शुरू होने वाली हैं तो इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह आरओ प्लांट बूथ नंबर एक के पास लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को पानी पीने के लिए दूर न जाना पड़े। गौरतलब है कि मार्च 2022 में पांडू पिंडारा का नया बस स्टैंड शुरू हुआ था। इसके निर्माण पर 32 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने का शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए 500 लीटर की क्षमता वाला आरओ प्लांट लगाया गया था, लेकिन टीडीएस ज्यादा होने के कारण यात्री पानी पीने से बचते थे। सबमर्सिबल और वाटर कूलर पर लगभग 23 लाख रुपये से ज्यादा की राशि खर्च हुई थी। आरओ प्लांट में पानी साफ और ठंडा करने के लिए दो-दो टन के दो चिल्लर लगाए गए हैं। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि बस स्टैंड में कृष्ण. सुदामा चैरिटी फाउंडेशन के संस्थापक जय भगवान यादव की मदद से आरओ प्लांट लगाया गया है। आरओ प्लांट लगने से यात्रियों को पेयजल से संबंधित समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें