30जेएनडी30 : सर्विस रोड पर मिट्टी से अटा गंदा नाले। संवाद
उचाना। हाईवे के किनारे बने पानी निकासी के नाले परेशानी का सबब बन रहे हैं। नालों की सफाई नहीं होने से ये मिट्टी से अटे हुए हैं। बारिश होने पर पानी सर्विस रोड पर भर जाता है जिससे दुकानदारों, राहगीरों को परेशानी होती है। दुकानदार कई बार इसकी नियमित सफाई करने की मांग कर चुके हैं। गत दिनों हुई बारिश का पानी दुकानों में भरने से वे परेशान रहे।
राहगीर सुधीर, राहुल ने कहा कि फोरलेन बनने के बाद सर्विस रोड के साथ पानी निकासी के लिए नाला बनाया गया है। दूषित पानी इन नालों में रहता है। बदबू आने के साथ-साथ मच्छरों से दुकानदार, ग्राहक परेशान रहते हैं। बारिश होने पर सर्विस रोड पर पानी पूरे दिन भरा रहता है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है, बल्कि पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। एसडीएम उचाना से भी इसको लेकर दुकानदार मिलेंगे। एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि ऐसी समस्या है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
30जेएनडी30 : सर्विस रोड पर मिट्टी से अटा गंदा नाले। संवाद