28जेएनडी24: जर्जर होकर गिर दीवार। संवाद
उचाना। पुरानी बिल्डिंग के पास वार्ड नंबर-7 में जर्जर होकर दीवार अपने आप गिरने लगी है। इससे हादसा होने का डर बना हुआ है। इसको लेकर वार्ड के लोग जींद में रेलवे अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
करीब 28 साल पहले बनी ये दीवार जर्जर होकर गिर रही है। दो जगहों से दीवार मालगोदाम की तरफ गिरने से हादसा होने से रह गया।
गली की तरफ दीवार गिर जाती तो कोई हादसा हो सकता था क्योंकि यहां से राहगीर आते-जाते है तो बच्चे भी दीवार के सहारे खेलते रहते है। वार्ड के लोग अब दीवार निर्माण को लेकर हिसार के सांसद जयप्रकाश से गुहार लगाएंगे ताकि इस दीवार का निर्माण हो सकें। दीवार जर्जर होने के चलते अपने स्तर पर लोग रिपेयर करवा रहे है ताकि दीवार जो जर्जर हो चुकी है वो गिरने से बची रही। निरंतर दीवार अब गिरनी शुरू हो गई है।
राजेंद्र, सुभाष, राजा ने कहा दीवार निरंतर जर्जर होकर गिर रही है। इसको लेकर कई बार वार्ड के लोग अधिकारियों से मिल चुके है। यहां पर दीवार का जायजा भी लेने के बाद अब तक निर्माण नहीं हुआ है। प्राइमरी स्कूल से आगे एवं फाटक की तरफ तो दीवार बन चुकी है लेकिन जो दीवार जर्जर होकर गिर रही है उसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। गली में लोगों का आवागमन रहता है तो गली में बच्चे भी खेलते रहते है ऐसे में हादसा होने का डर रहता है। इसको लेकर नपा अधिकारियों से भी मिले थे लेकिन दीवार रेलवे द्वारा बनाई होने के चलते नपा यहां पर दीवार नहीं बना सकती है। शायद रेलवे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
नपा चेयरमैन विकास काला ने कहा कि रेलवे के बड़े अधिकारियों को पत्र नपा लिखेंगी ताकि जर्जर हो चुकी दीवार बन सकें। नपा रेलवे की सीमा में कार्य नहीं करवा सकती है।
28जेएनडी24: जर्जर होकर गिर दीवार। संवाद