फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती गया बाहर, चोरों ने ताला तोड़कर खंगाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
भगत सिंह कॉलोनी में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 105400 रुपये व जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भगत सिंह कॉलोनी निवासी जोगिंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी दो दिनों से रिश्तेदारी में गई हुई थी। वह शुक्रवार को जैजेवंती गांव में अपने मछली तालाब पर गया था। अगले दिन जब वह लौटकर आया तो देखा कि उसके मकान के ताले टूटे हुए थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर में सामान बिखरा हुआ मिला। जब उन्होंने सामान की जांच की तो नकदी व जेवरात नहीं थे। जोगिंद्र ने बताया कि घर में रखे 105400 रुपये, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, कानों की बाली, सोने का चांद गायब था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई। पुलिस ने जोगिंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें