फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। पानीपत-हिसार स्टेट हाईवे पर गांव बहादुरगढ़ के पास बीती रात एक कंटेनर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मलार निवासी महाबीर जोगी ने कहा कि शुक्रवार की रात वह पड़ोसी गांव बहादुरगढ़ में किसी काम से गया था। जहां मुख्य सड़क पर उसके साले का बेटा जिला पानीपत के खंडरा निवासी सोनू बाइक पर सवार था। उसने कहा कि सोनू ने बाइक सड़क से नीचे उतारी और कुछ देर बात करने के बाद अपने घर के लिए जाने लगा तो सफीदों की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। इससे सोनू बाइक सहित कंटेनर के टायरों के नीचे आ गया। कंटेनर चालक की पहचान हरिद्वार स्थित गांव गादररोना निवासी कैलाश गिरी के रूप में हुई है। महावीर के अनुसार, सोनू को सफीदों स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई रणबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें