फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परिचालक ने यात्री का 30 हजार रुपये से भरा पर्स लौटाया

Fri, 11 Aug 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोडवेज परिचालक ने 30 हजार रुपये से भरा पर्स संबंधित यात्री को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। यात्री का पर्स कुरुक्षेत्र जा रही रोडवेज बस में गिर गया था।
विज्ञापन

वीरवार को जींद डिपो की बस सुबह 9 बजकर 20 मिनट कुरुक्षेत्र के लिए चली थी, जिसमें परिचालक सुरेंद्र और चालक जितेंद्र की ड्यूटी थी। कुरुक्षेत्र बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद सवारी बस से उतर कर चली गई थी। परिचालक सुरेंद्र की नजर बस की सीट पर पड़े पर्स पर पड़ी। पर्स उठाकर देखा गया तो उसमें 30 हजार रुपये, एटीएम और अन्य जरूरी कागजात थे। परिचालक ने दस्तावेजों में नंबर से संपर्क किया गया और पूछताछ के बाद धर्मपाल निवासी जड़ोला को पर्स वापस कर दिया। रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान संदीप रंगा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी इतनी ईमानदारी से ड्यूटी करते हैं लेकिन फिर भी सरकार द्वारा रोडवेज कर्मचारियों को पीछे की तरफ धकेला जा रहा है। ईमानदारी के मामले में रोडवेज कर्मचारी हमेशा ही अग्रणी भूमिका में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें