फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों की सूरत बिगड़ी, सुध ले शहर की सरकार

विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी की खस्ताहाल रास्ता गली। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना। शहर की सरकार का गठन हो चुका है। अब नपा एरिया के लोगों को शहर की सरकार से उम्मीद है कि जो-जो समस्याएं यहां पर काफी महीनों से है उनका समाधान होगा। अधिकांश वार्डों में गलियों की सूरत बिगड़ी हुई है। गड्ढों में गलियों के आने-जाने वाले रास्ते तब्दील हो चुके है। काफी साल पहले जो गलियां बनी थी वहां गड्ढे बने हुए हैं। वार्डों के लोगों को उम्मीद है कि जो प्रधान, पार्षद बने है वो सबसे पहले गलियों के निर्माण को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश वार्डों में कंडम हो चुकी गलियों से लोग परेशान हैं। चुनाव के दौरान भी शहर में विकास कार्य न होना मुख्य मुद्दा बना था। लोगों का कहना था कि गलियों के निर्माण सहित जो-जो मूलभूत सुविधाएं अर्बन एरिया में होनी चाहिए वह लोगों को नहीं मिल पा रही है।
तरषेग गर्ग, सुरेश गर्ग, सुशील, वीरेंद्र ने कहा कि काफी वार्डों में गलियों का लेबल सडक़ से कम होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं पाती है। काफी वार्डों में गलियों का निर्माण काफी साल होने के बाद दोबारा से निर्माण न होने से गलियों में गड्ढे अधिक गली कम नजर आती है। यहां से पैदल आना-जाना तक मुश्किल हो जाता है। काफी वार्डों में तो गलियों की हालात काफी खस्ता हो चुकी है।
विज्ञापन

लोगों की उम्मीदों के अनुरूप कम होंगे। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शहर को विकास के मामले में आगे लेकर जाएंगे। सभी पार्षदों, शहर के लोगों के सहयोग से उचाना को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे। गलियों के निर्माण की मांग लोगों की काफी पुरानी है। लोगों की मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास प्रधान नपा उचाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें