23जेएनडी31-आईटीआई में साक्षात्कार में चयनित बच्चों के साथ। संवाद
नरवाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में माइक्रो टर्नल लिमिटिड रोहतक एनडीआर भारत सीड्स गुरुग्राम व फील्ड किंग करनाल की कंपनी के पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 560 पदों के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया।
इस दौरान साक्षात्कार के लिए कुल 76 उम्मीदवारों ही मौके पर पहुंचे। इन 76 में से 72 को मौके पर ही कंपनी द्वारा जॉब लेटर दिया गया। 72 में से 35 बच्चों की अप्रेंटिसशिप होगी और 37 बच्चों को नौकरी के लिए चयन किया गया। प्राचार्य ओमपाल ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के मेले का आयोजन किया जाता है। काफी संख्या में बच्चे कंपनियों के विभिन्न पदों के लिए अपने आवेदन करते हैं और कंपनी कर्मचारी चयन कर नियुक्तियां देते हैं। इस दौरान जसबीर मोर, विनीत भी मौजूद रहे।