फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें : मिड्ढा

विज्ञापन
15जेएनडी18: लोगों की समस्याएं सुनते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अपने आवास पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने शहरी व ग्रामीण इलाकों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। लोगों ने मुख्य रूप से पेयजल किल्लत, बिजली आपूर्ति, जर्जर सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, पेंशन बहाली और राजस्व से जुड़े मामले डिप्टी स्पीकर के समक्ष रखे। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसे सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं के निवारण में किसी भी प्रकार की कोताही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन पहुंचाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें