11जेएनडी02: शहर के एक निजी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाते हुए इनर व्हील क्लब के सद
जींद। इनर व्हील क्लब जींद ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन एक निजी स्कूल में क्लब प्रधान रमनप्रीत कौर की अध्यक्षता में किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य व स्टॉफ को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान रमनप्रीत कौर ने बताया कि साक्षरता मजबूत और समावेशी समाज का निर्माण करती है। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस हमें स्मरण कराता है कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने की क्षमता नहीं है बल्कि यह व्यक्तियों को सशक्त बनाती है। उन्हें शिक्षा और सूचना तक पहुंच प्रदान करती है तथा बेहतर आर्थिक और सामाजिक अवसरों की तरफ ले जाती है। साक्षरता मजबूत समुदायों के निर्माण में सहायक होती है और एक शांतिपूर्ण व समावेशी विश्व की नींव रखती है। क्लब ने बच्चों को स्टेशनरी व नोटबुक भी भेंट की। संवाद