13जेएनडी43: स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा को सम्मानित करते हुए। स्रोत : स्कूल
- फोटो : Samvad
जींद। गोपाल विद्या मंदिर विद्यालय का सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कौशिक ने बताया कि स्कूल के 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 24 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया जबकि 51 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा हिमांशी जैन ने 500 में से 486 अंक (97.2 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। जतिन ने 479 अंक (95.8 प्रतिशत) लेकर दूसरा स्थान और मुस्कान ने 473 अंक (94.6 प्रतिशत) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद