फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सालासर धाम से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत

Tue, 19 Mar 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी32: सफेदे से टकराई कार। संवाद।
विज्ञापन
जींद। सालासर धाम से लौट रहे चार दोस्तों की कार गुलकनी गांव के पास अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इसमें कार चालक सफीदों की आदर्श कॉलोनी निवासी देवेंद्र समेत चारों दोस्तों को गंभीर चोटें आईं। चारों को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन की गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सफीदों की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय कार चालक देवेंद्र, सौरभ, हर्ष, अजय तथा वंश सालासर दर्शन के लिए गए थे। सुबह जैसे ही वह गांव गुलकनी के नजदीक पहुंचे तो कार अनियंत्रि होकर सड़क के किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने चारों को नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

18जेएनडी32: सफेदे से टकराई कार। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें