फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: केबल आपरेटर के साथ कार्यालय में घुसकर की मारपीट

Sun, 28 Jan 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना में केबल ऑपरेटर के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट करने व फिरौती मांगने पर शहर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नरवाना की मोर पत्ती निवासी अवनीत मोर ने बताया कि वह शहर में केबल चलाने का काम करता है। पिछले तीन-चार दिन से उसकी केबल कटी हुई थी और कुछ केबल चोरी हो गई थी। उसने हुडा चौकी में इसकी शिकायत दी थी। शुक्रवार को जब वह अपने कार्यालय से बाहर निकला तो धौला और राजू डंडे, गंडासे लिए हुए खड़े थे। उसके साथ पांच-छह अन्य लोग भी थे। जैसे ही वह बाहर निकला सभी उसके पीछे पड़ गए। वह कार्यालय में घुस गया। आरोपियों ने कार्यालय में घुसकर उसके साथ मारपीट की और कहा कि शहर में रहकर काम करना है तो उन्हें 50 हजार रुपये हर महीने देने होंगे। अवनीत ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और उसे जान का खतरा है। पुलिस ने धौला और राजू को नामजद कर अन्य के खिलाफ फिरौती मांगने, मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें