जींद। महिला के साथ मारपीट करने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कैथल के मानस गांव निवासी रिषीपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन सोनिया की शादी पिल्लूखेड़ा मंडी निवासी विक्की के साथ हुई है। उनकी बहन के साथ विक्की झगड़ा करता था। 26 अगस्त को शीशपाल व दलीप के साथ बहन के घर ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने के लिए गया था। इसके बाद भी वह नहीं माना और ससुराल पक्ष के अजय, अमित, शांति पत्नी जयभगवान व बिंदा ने उनके सामने बहन की डंडे से पिटाई की। इसके बाद वह बहन को लेकर कैथल के सामान्य अस्पताल गया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीवान सिंह ने बताया कि पिल्लूखेड़ा मंडी निवासी एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। संवाद