फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निर्माणाधीन चहारदीवारी का काम पूरा होने से पहले ही उखड़ने लगी

Mon, 24 Jun 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी10 : घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग होने के चलते उखड़ी ढाबा पार्क की चाहरदीवारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। अर्बन एस्टेट ब्लॉक-ए में स्थित ढाबा पार्क की चहारदीवारी बनने के साथ ही उखड़ने लगी है। पार्क के नवीनीकरण में बरती जा रही अनियमितता से ब्लॉक के लोगों में रोष है। उनका कहना है कि निर्माण सामग्री घटिया स्तर की है। निर्माण नियमों, शर्तों के मापदंडों पर खरा नहीं उतर रहा है। पार्क के नवीनीकरण पर 29 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पार्क नवीनीकरण में धांधली बरतने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पार्क के नवीनीकरण का काम रामभरोसे चल रहा है। नगर परिषद के किसी भी अधिकारी ने इसका जायजा नहीं लिया है। पिछले एक सप्ताह से कार्य बंद है। ढाबा पार्क के नवीनीकरण का कार्य शुरू होने के साथ विवादों में आ गया था। चहारदीवारी में घटिया ईंट लगाने पर 20 दिन पहले लोगों ने विरोध किया था। ईंटों को ठेकेदार को बदलना पड़ा था। अब चहारदीवारी तैयार हुुई तो वह उखड़नी शुरू हो गई। चहारदीवारी में ईंटों को बिना सीमेंट तथा ग्राफ्टिंग के लगाई गई हैं। इसके चलते ईंटें अटक नहीं रही हैं। पार्क के गेट पिलर भी ऊंचे-नीचे बनाए गए हैं। दीवार पर लगाई गई ग्रिल में गैप दिया गया है। नवीनीकरण कार्य में फुटपाथ को भी शामिल किया गया है, मगर इस पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी हुई है, जिसकी वजह से लोगों को आवागमन करने मेें दिक्कत हो रही है। साथ निर्माण सामग्री भी खराब हो रही है।
पार्क सुधार समिति के महासचिव संदीप मलिक ने बताया कि चहारदीवारी निर्माण के साथ उखड़ने लगी है। निमार्ण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। कोई अधिकारी साइट पर आकर इसका निरीक्षण नहीं कर रहा है। पहले शुरू में घटिया ईंटों का हटवाया गया था। ा

23जेएनडी10 : घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग होने के चलते उखड़ी ढाबा पार्क की चाहरदीवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें