फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: क्विज में ब्लू टीम प्रथम और ग्रीन टीम द्वितीय

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। साइबर सुरक्षा जागरूकता पर क्विज में भाग लेते हुए बच्चे। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेड, ग्रीन, ब्लू और ऑरेंज टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों से साइबर अपराध, ऑनलाइन सुरक्षा, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल लेन-देन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में ब्लू टीम ने प्रथम, ग्रीन टीम ने द्वितीय और ऑरेंज टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने और व्यक्तिगत जानकारी व पासवर्ड सुरक्षित रखने चाहिए। संस्था प्रशासक एवं एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र ने विद्यार्थियों को तकनीक का सुरक्षित और जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। लोक प्रशासन प्रवक्ता सीमा के मार्गदर्शन और एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें