24जेएनडी01: पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए चेक सौंपते हुए बैंक प्रबंधक विशाखा। स्रोत :
जींद। पंजाब एंड सिंध बैंक की नरवाना शाखा ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सोनू पुत्र अमरनाथ निवासी काब्रछा की पत्नी रेखा देवी को दो लाख रुपये का बीमा क्लेम सौंपा। यह राशि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दी गई। शाखा प्रबंधक विशाखा ने बताया कि सोनू का खाता बैंक में संचालित था और उन्होंने पीएमएसबीवाई योजना के तहत 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम श्रेणी में बीमा था। 11 अक्टूबर 2025 को एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बैंक में जरूरी दस्तावेज जमा किए। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बैंक ने क्लेम की राशि का चेक रेखा देवी को सौंप दिया। संवाद