फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैडमिंटन और बालिका शतरंज टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। पटियाला रोड स्थित वेदा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन और शतरंज में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की अंडर-14 बालिका शतरंज टीम की अंशी, श्रेया, दीपांशी और पूर्वी नैन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं बालक वर्ग की बैडमिंटन टीम के कार्तिक, दिवम और देवांश ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चेयरपर्सन मंजु मित्तल और प्राचार्या सिल्की चोपड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें