फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त और संस्कारित राष्ट्र निर्माण का माध्यम है आर्य समाज : पं. प्रताप आर्य वैदिक

Sun, 10 May 2026 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी15: सत्संग समारोह में हवन करते हुए श्रद्वालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जींद। आर्य जगत के भजनोपदेशक पंडित प्रताप आर्य वैदिक ने रामनगर में आयोजित सत्संग में कहा कि महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज केवल धार्मिक सुधार का माध्यम नहीं। वह शिक्षा, समाज सुधार, राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा का सशक्त आंदोलन रहा है। आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य सशक्त, शिक्षित और संस्कारित राष्ट्र का निर्माण करना है। इस अवसर पर आर्य जगत के वैदिक विद्वान आचार्य वरुण देव ने कहा कि आज भी आर्य समाज समाज में नैतिकता, संस्कार और जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर संरक्षक कर्ण सिंह आर्य, प्रधान कंवर साहब आर्य, मंत्री अजीत कुमार आर्य, पुरूषोत्तम दास बूरे वाला, कपूर सिंह गोसाईखेड़ा, निर्मला जिंदल, कौशल्या आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें