फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्यापारी से 1.03 करोड़ का लोहा खरीद कर नहीं लौटाई राशि

Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पांच लोगों ने एक व्यापारी से एक करोड़ तीन लाख 88 हजार 484 रुपये का लोहा खरीदकर रुपये नहीं लौटाए। सदर थाना पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरहेड़ी गांव निवासी विकास जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लोहे का कारोबार करता है। अप्रैल 2021 में एसएमटीडी इंफ्रा सोल्यूशन फर्म के मालिक सुधीर गोयल, एसएस एंटरप्राइजेज के मालिक भारत भूषण तथा पूजा से उसकी मुलाकात हुई। उन्होंने उससे माल खरीदने की इच्छा जताई। आरोपियों ने डील होने के साथ कुछ अग्रिम पेशगी राशि भी दे दी, जिसका उन्होंने सरकार को जीएसटी रिटर्न भी दिया। सुधीर गोयल फर्म की तरफ 91 लाख 61 हजार 581 रुपये का माल भेजा गया, जिसकी एवज में 38 लाख रुपये सुधीर गोयल ने उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए, जबकि 53 लाख 61 हजार 581 रुपये अभी भी बकाया है। इसी प्रकार भारत भूषण और पूजा की फर्म को एक करोड़ पांच लाख 41 हजार 813 रुपये का माल भेजा, जिनकी तरफ 55 लाख 14 हजार 910 रुपये उसके खाते में भेज दिए और अभी भी 50 लाख 26 हजार 903 अभी भी बकाया है। आरोपियों की फर्मों में इम्तियाज खान तथा प्रकाश शर्मा की भी साझेदारी है। जब उसने लंबे समय तक राशि न आने पर रुपये मांगे तो आरोपियों ने आनाकानी करनी शुरू कर दी। वहीं आरोपियों ने जो सिक्योरिटी के लिए चेक दिए थे वह भी हस्ताक्षर का मिलान में होने तथा खाते में राशि में न होने के चलते बाउंस हो गए। जब उसने राशि के लिए दबाव डाला तो आरोपियोंं ने उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने विकास जैन की शिकायत पर सुधीर गोयल, भारतभूषण, पूजा, प्रकाश शर्मा, इम्तियाज खान के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें