19जेएनडी01: कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ ग्रामीणों को शपथ दिलवाते हुए देवीराम कौशिक। स्वय
जींद। कैरखेड़ी गांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर एक जागरूकता बैठक स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश देवी की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने किया। बैठक में मुकेश देवी और देवीराम कौशिक ने बताया कि कैरखेड़ी गांव का लिंगानुपात घट रहा है जोकि चिंतनीय है। परिवार का संतुलन ठीक रखने के लिए लड़का और लड़की दोनों का होना जरूरी है। इसलिए दो बच्चे जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार करना और लड़कियों के साथ हो रहे भेदभाव को रोकना है। इस अवसर पर आशा वर्कर राजरानी, मिंटो देवी, सरोज, सुमन, धर्मेंद्र, संगीता, बलबीर, रामसिंह, बालाराम, बीरेंद्र, बिमला, संतोष, सरिता, फूलपति और पूजा मौजूद रहीं।