फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी गारंटी नहीं, उसका नाम है जिंदगी : साध्वी तिलकश्री

विज्ञापन
10जेएनडी11: दरोली से विहार करके उचाना तेरापंथ भवन जाते हुए शासन श्री साध्वी तिलकश्री ठाणे-3। सं
विज्ञापन
उचाना। पुरानी मंडी में तेरापंथ भवन में एक प्रवचन के दौरान शासन साध्वी तिलकश्री ठाणे-3 ने कहा कि जिसकी गारंटी नहीं उसका नाम है जिंदगी। जिसकी फुल गारंटी है उसका नाम है मौत। जिंदगी कितने दिनों की है, उसका किसी को पता नहीं होता। मौत अटल सत्य है। यह एक ना एक दिन आनी है, इसलिए मौत की गारंटी जीवन में पक्की है। जिंदगी को कभी सूखे पत्तों की तरह मत बनाओं नहीं तो दुनिया में ऐसे लोग बहुत है जो बटोर कर आप लगा देते हैं। हमारे द्वारा जीवन में किए गए कर्मों की रील परमात्मा के पास सुरक्षित जमा हो रही है। इसलिए जीवन में सोच-समझकर ही कर्म करने चाहिए। जीवन में माता-पिता दो बार ही सबसे अधिक दुखी होते हैं। जब मां-बाप बेटी को घर से विदा करते है। जब मां-बाप को बेटा घर से विदा कर देता है। भगवान कभी भी बल, पद, बुद्धि या ज्ञान से नहीं मिलते बल्कि जब मनुष्य का निर्मल मन होता है तब मनुष्य को भगवान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अच्छा जीवन जीने के लिए यह स्वीकार करना जरूरी है कि जो कुछ भी हमारे पास है वो ही सबसे अच्छा है। जीवन में खुद को शिक्षित समझकर ईश्वर को भूलने की गलती मत कीजिए, क्योंकि काल कर्म देखता है आने जीवन में अच्छे किए या बुरे, वो डिग्रियां नहीं देखता की कितनी डिग्री आपके पास है। इसलिए जीवन में कभी भी ईश्वर को न भूले। अच्छे कर्म करें ताकि किसी न किसी रूप में किसी के काम आ सकें। अच्छे विचार के साथ अच्छे काम समाज के लिए करें। कर्मों का फल सीधा सा है। छल का फल छल, आज नहीं तो कल। जीवन में पैसा बर्बाद करोगे तो आप फिर से कमा पाओगे लेकिन वक्त बर्बाद करोगे तो जिंदगी भर पछताओगे। इस अवसर पर तेरापंथ सभा प्रधान रामनिवास जैन, सतपाल जैन, प्रेम जैन खापड़, मनोज जैन, सुशील जैन, दीपक जैन पार्षद, रेखा जैन, दर्शना जैन, नीलम जैन, पूनम जैन मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें