फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कच्ची शराब की दस बोतल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। पुलिस को शनिवार को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गांव बिटानी की ओर से बिट्टू निवासी गांव हाट कच्ची नाजायज शराब लेकर गांव की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति गांव बिटानी की ओर से हाथ में प्लास्टिक की कैनी लिए आता हुआ दिखाई दिया। वह पुलिस पार्टी को देखकर एकदम पीछे मुड़कर तेज-तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने उसे किसी तरह से काबू किया तो उसने अपनी पहचान बिट्टू निवासी गांव हाट बताई। पुलिस ने उसके पास से बरामद प्लास्टिक की कैनी को खोलकर चेक किया तो उसमें से कच्ची नाजायज शराब की दस बोतल बरामद हुई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें