फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में टकराया टेंपो, दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना-टोहाना मार्ग पर धमतान व कालवन गांव के बीच वीरवार रात में साढ़े आठ बजे हुए हादसे में टेंपो सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। नरवाना निवासी महिला विमला तथा पंजाब के संगरूर जिले के धुरी की रहने वाली देवी टेंपो में सवार होकर टोहाना में अपने भाई से मिलने के बाद नरवाना लौट रही थीं। जब वह कालवन व धमतान गांव के बीच पहुंचीं तो उनका टेंपो पेड़ से टकरा गया। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद धमतान चौकी के इंचार्ज बलवान सिंह पीजीआई पहुंचे और आगामी कार्रवाई में जुट गए। बलवान सिंह ने बताया कि दोनों महिलाएं मुंह बोली बहन थी और अपने भाई से मिलने के लिए टोहाना गई हुई थीं। हादसे में टेपो चालक का बचाव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें