06जेएनडी19: बुधवार सुबह के समय कोहरा जो फसलों के लिए फायदेमंद बन रहा है। संवाद
उचाना। इन दिनों जो मौसम है वो फसलों के अनुकूल है। गेहूं की फसल की बिजाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगा। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. बलजीत लाठर ने बताया कि नामात्र किसान ही ऐसे होंगे जिन्होंने अब तक गेंहू की बिजाई नहीं की होगी। बिजाई का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। जो ये मौसम इन दिनों है ये फसलों के लिए फायदेमंद है। कोहरे से गेहूं की फसल को सबसे अधिक फायदा होगा। फसल के अनुकूल मौसम होता है तो फसल का उत्पादन भी बढ़ता है। जिस तरह का मौसम है वो फसलों को फायदा पहुंचने वाला है। निरंतर कोहरा बढ़ने से तापमान में भी गिरावट होगी।
वाहन चालक यातायात के नियमों
थाना प्रभारी बलवान बूरा ने कहा कि कोहरा शुरू हो चुका है ऐसे में सफर में सावधानी जरूरी है। कोहरे के मौसम में जरूरी हो तो देर से बाहर निकले। डिपर का प्रयोग करने के साथ-साथ रिफ्लेक्टर वाहन के जरूर लगाए दूसरे वाहन की लाइट पड़ने पर उसे पता लग सकें कि आगे से वाहन आ रहा है। वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें।