08जेएनडी02-मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्य
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला की टीम ने अमरहेड़ी और अहिरका गांव में सोमवार को फीवर मास सर्वे किया। स्वास्थ्य कर्मी देवीराम कौशिक, संजय, प्रमोद, सौरभ, कृष्ण, सुमित्रा, बिमला ने बुखार पीड़ित मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई और घर-घर जाकर मलेरिया और डेंगू से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित नहीं होने दें। पानी भरने पर काला तेल या मिट्टी डाल दें। अपने कूलर व टंकी के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करके सुखा लें। इस मौके पर बबीता, ज्योति, भतेरी, किताबो, रामप्यारी, सुभाष, सुनील और शमशेर भी मौजूद रहे।