जुलाना। जुलाना थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी के गायब होने पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अगस्त को उसकी 17 वर्षीय लड़की का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद