सफीदों। किशोरी का अपहरण करने पर पुलिस ने भिवानी जिले के बहल निवासी नवीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, पर पता नहीं चला। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का भिवानी जिले के बहल गांव निवासी नवीन ने अपहरण किया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नवीन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद