जींद। उचाना क्षेत्र के गांव बुडायन के पास कार ने पैदल जा रही किशोरी को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात कार सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिहार मुज्जफरपुर जिला के गांव हरका निवासी विनोद भगत ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसका परिवार बुडायन गांव के पास सब्जी की खेती करते हैं। एक अक्तूबर सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी गुरी कुमारी सड़क पर पैदल जा रही थी। इस दौरान अज्ञात कार ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह दूर जा गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी जयबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद