जींद। ननिहाल आई नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नातिन पिछले एक महीने से उनके पास आई हुई थी। 31 मई को वह कहीं पर चली गई। उन्होंने उसकी तलाश की पर पता नहीं चला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नातिन का अपहरण करनाल जिले के गोल्ली गांव निवासी सोनू, सुनील व रमन ने किया है। उसकी नातिन के साथ आरोपी कोई भी गलत काम कर सकते हैं। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।